पेटीएम से जुड़ा अब एक नए तरह का घोटाला पॉपुलर हो रहा, जानें क्या

ऑनलाइन हैकर्स हर दिन नई तकनीकों के साथ आ रहे हैं जिसकी वजह से फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। पेटीएम से जुड़ा अब एक नए तरह का घोटाला पॉपुलर हो रहा है और बहुत से यूजर्स को फेक टेक्स्ट मेसेज मिल रहे हैं। ये मेसेज पेटीएम ब्लॉक (Paytm Block) करने से जुड़ा होता है, जिसमें लिखा होता है कि आपका पेटीएम अकाउंट ब्लॉक हो गया है। ये जालसाज आपसे संपर्क करने और फिर आपके बैंक से पैसे निकालने के बहाने केवाईसी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

फ्रॉड करने के लिए भेजा जाता है ऐसा मेसेज
जालसाज एक लिंक के साथ एक मेसेज भेजते हैं जो कुछ इस तरह होता है “प्रिय ग्राहक, आपका” पेटीएम “खाता ब्लॉक कर दिया गया है। कृपया अपना पैन कार्ड 24 घंटे के भीतर तुरंत अपडेट करें। यहां क्लिक करें (लिंक)”। इस मैसेज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर इसका शिकार हो सके। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक पेज पर ले जाया जाएगा जो ऐसा होगा।
यहां आप देख सकते हैं कि वेबसाइट को पेटीएम वेबसाइट की तरह दिखने के लिए डिजाइन किया गया है। स्क्रीन के निचले बाएं कोने में, आप “पंजीकृत पेटीएम मोबाइल नंबर” के लिए पूछ रहे स्थान को देख सकते हैं। इस पर नंबर डालने के बाद आपके पास OTP आता है जो फ्रॉडस्टर को आपके अकाउंट तक पहुंचा देता है, जिसके बाद वो आपके अकाउंट से पैसे खाली कर लेते हैं।





