बांध दिया लकड़बग्घे का मुंह, फिर सड़क पर घुमाता दिखा शख्स!

जब खतरनाक जानवरों की बात होती है तो लोगों को लगता है कि शेर-चीता ही सबसे ज्यादा खतरनाक जानवर हैं, पर हकीकत ये है कि जंगल में और भी ऐसे कई जीव होते हैं, जो बेहद खतरनाक होते हैं. लकड़बग्घों को ही ले लीजिए. ये जब झुंड में होते हैं तो शेर को भी मौत के घाट उतार देते हैं. वहीं जब ये अकेले होते हैं, तब भी कम खतरनाक नहीं होते. हाल ही में एक शख्स ने लकड़बग्घे (hyena on road video) के साथ जो करतूत की, वो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @kilimanjaro_guide पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक गांव का इलाका नजर आ रहा है, और एक शख्स लकड़बग्घे (Hyena in Africa road) को अपने साथ लिए रोड पर घूम रहा है. लकड़बग्घे बेहद खतरनाक जीव होते हैं. आपको बता दें कि किलिमंजारो एक पहाड़ है जो अफ्रीका में है. वीडियो में भी आपको अफ्रीकी लोग दिख जाएंगे.
लकड़बग्घे को रोड पर घुमाया
वायरल वीडियो में एक आदमी ने लकड़बग्घे को रस्सी से बांधा है. उसने लकड़बग्घे के मुंह पर जाल बांधा हुआ है जिससे वो किसी को काट ना पाए. मगर लकड़बग्घा अपनी असली तासीर को कहां छोड़ने वाला! वो हमला करने को तैयार है और बार-बार अटैक कर दे रहा है. लोग उसका वीडियो बना रहे हैं मगर दूर से, क्योंकि वो कभी भी हमला कर सकता है. उसे संभालना भी काफी मुश्किल हो रहा है क्योंकि वो संभाले नहीं संभल पा रहा है.





