देश की नामी यूनिवर्सिटी में फूटा चिट्ठी बम, राष्ट्रपति को संबोधित खत से खलबली

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एक गुमनाम चिट्ठी ने खलबली मचा दी है। 9 पेज की इस चिट्ठी में डीयू प्रशासन द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान लिए गए निर्णयों पर सवाल उठाए गए हैं। यह चिट्ठी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखी गई है। इसे डीयू के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के पास भी भेजा गया है।देश की नामी यूनिवर्सिटी में फूटा चिट्ठी बम, राष्ट्रपति को संबोधित खत से खलबली

डीयू में कार्यकारी समिति के सदस्यों के पास भी यह चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी को लेकर कैंपस में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। डीयू प्रशासन से जुड़े पुराने लोगों की मानें तो इसमें जो आरोप लगाए गए हैं, वह सही हैं।

इस चिट्ठी में लिखा गया है कि लॉ डिपार्टमेंट (विधि विभाग) में शिक्षकों के हुए साक्षात्कार के बाद उसके परिणाम से संबंधित कागजात को अब तक लिफाफे में सीलबंद नहीं किया गया है। इससे नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Back to top button