T Raja Singh की अगुवाई में निकाली गई विशाल रैली

मुंबई के मीरा रोड में रविवार (25 फरवरी) को एक विशाल शोभा यात्रा (हिंदू रैली) निकाली गई। दावा किया जा रहा है कि इस शोभा यात्रा में सात हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।

रैली में शामिल होने वाले ज्यादातर युवा थे। भारी पुलिस बल के बीच रैली काशीमीरा चौक से लेकर एस के स्टैंड तक निकली। इस यात्रा में भाजपा ठाकुर राजा सिंह (T Raja Singh) के नेतृत्व में कई राजनेताओं ने इस कर रैली में हिस्सा लिया।

टी राजा सिंह ने रैली में औरंगजेब का किया जिक्र

पुलिस ने पहले संभावित कानून और व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए रैली की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी।

 इस रैली में भाग लेते हुए टी राजा सिंह ने कहा मुझे बहुत सारे लोग रोकने में लगे हुए थे, लेकिन ऐसी कोई ताकत नहीं है जो मुझे मीरा रोड आने से रोक सके। 

टी राजा सिंह ने हिंदू राष्ट्र बनने की दिलाई शपथ

टी राजा सिंह रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवनेरी के किले में छत्रपति शिवाजी के जन्म से पहले औरंगजेब का राजा था। वह हिंदुओं पर अत्याचार करता था। मंदिरों को तोड़ता और धर्मांतरण कराता था। टी राजा सिंह ने कहा कि हम हिंदू आप लोग संकल्प लीजिए कि जब तक जिएंगे, तब तक हिंदू राष्ट्र के लिए संघर्ष करेंगे। राजा सिंह रैली में उमड़ी भीड़ से हिंदू राष्ट्र का संकल्प लेने की अपील की।

मुम्बई के मीरा रोड पर उतरे 1 लाख हिन्दू !

राजा सिंह की रैली में 1 लाख से ज्यादा लोग।

इसी मीरा रोड पर हिन्दुओ पर हुआ था हमला।

हिन्दू महिलाओं पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने किया था हमला।

हमें लव जेहाद और धर्मांतरण के खिलाफ हमें लड़ना है: टी राजा सिंह

इस रैली में टी राजा सिंह ने औरंगजेब के अत्याचार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के कालखंड में कई मंदिर तोड़े गए। शिवलिंग का मांस के टुकड़े फेंक जाते थे। उन्होंने जीजाबाई की कहानी सुनाई और कहा कि जीजाबाई ने संकल्प लिया था कि उनकी कोख से जो बेट जन्म लेगा वह औरंगजेब की सेना से युद्ध करेगा। टी राजा सिंह ने कहा कि आप लोग भाग्यशाली हो कि आप ने महाराष्ट्र की धरती पर जन्म लिया है। राजा सिंह ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए, लव जेहाद और धर्मांतरण के खिलाफ हमें लड़ना है।

भाजपा विधायक ने भी रैली में की शिरकत

मीरा रोड की भाजपा विधायक गीता जैन ने भी रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,पिछले महीने “हिंदू एकता” ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी थी।

उन्होंने सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर जारी की गई अपनी चेतावनी को दोहराते हुए कहा, “हमें (हिंदुओं को) अपनी ताकत दिखाने के लिए पांच मिनट का समय दें।” वहीं, उन्होंने आगे कहा,”हम हिंदू योद्धा हैं, हमारे रास्ते में आने की हिम्मत मत करना/नहीं तो हम तुम्हें निशाना बनाएंगे और तुम्हारा अस्तित्व मिटा देंगे।”

Back to top button