गाय के गोबर से बने दीपक से रोशन होगी इस बार दिवाली, सीएम योगी ने…

उत्तर प्रदेश में इस बार की दीपावली कई जगह पर गाय के गोबर से बने दीपक से भी रोशन होगी। इनमें अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का गर्भ गृह भी है।

उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग ने तो इस बार इस आयोजन जोरदार तैयारी भी की है। लखनऊ में सोमवार को प्रदेश के पशु धन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ आइएएस अफसर विशेष सचिव पशुधन देवेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोबर से बने दीप (गोदीप) को भेंट किया। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर इन्हीं दीपक से रोशनी की जाएगी

अयोध्या में इस बार बार दीपावली पर करीब सवा लाख गोदीप प्रच्च्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश शासन की ओर से उसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोदीप प्रतीकात्मक भेंट दी गई।

छठे दीपोत्सव का आगाज भी गोदीप से

अयोध्या में छठे दीपोत्सव का आगाज इस वर्ष राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में गाय के गोबर से बने गोदीप जलाने जाने के साथ शुरू होगा। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 25000 गोदीप की व्यवस्था तैयार कर ली है। इसके साथ ही भगवान श्री रामलला के अस्थाई गर्भगृह में भी गाय के गोबर से बनी 1100 दीप गाय के ही घी से प्रज्वलित किए जाएंगे। जिसके लिए अस्थाई भवन को भी चित्रों से सजाया जा रहा है।

अयोध्या पहुंचाए गए गाय के गोबर से बने दीप

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि गाय के गोबर से बने दीपक अयोध्या पहुंच गए हैं। हम लोग इस बार रामलीला के दरबार में भी भगवतीपुर सोमनाथ जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कारण इस बार गाय के गोबर से बने दीप को जलाया जाएगा इसके लिए गाय के घी का भी प्रयोग होगा।

फिर रिकार्ड बनाने की ओर दीपोत्सव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान राम लला के अस्थाई मंदिर में दीपोत्सव के पहले दर्शन करेंगे। वह मंदिर में शुद्ध देशी गाय के गोबर से तैयार किए गए दीपक को प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज होगा।

रामलला का दरबार भी होगा रोशन

रामनगरी अयोध्या में भी इस बार दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपक (गोदीप) जलेंगे। अयोध्या में दीपावली के अवसर पर सवा लाख गोदीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य रखा गया है।

गाय गोबर से बने दीपों से रोशन होगा गर्भगृह

अयोध्या में श्रीरामला परिसर में इस बार 25 हजार गोदीप जलाए जाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण स्थल पर 1200 वालंटियर 25000 दीप जलाएंगे। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर अयोध्या के नाम एक बार फिर विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास करेंगे। यहां रामलला के अस्थाई मंदिर पर और जन्म स्थान यानी कि निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर गोदीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा रामलला के दर्शन मार्गो को भी दीपमाला से सजाया जाएगा। 

Back to top button