सड़क पर पड़ा 100 का नोट शख्स ने फटाफट उठाया, पलटकर देखते ही टूट गया दिल!

आजकल ज़माना मार्केटिंग का है. जो अपनी जितनी मार्केटिंग कर लेगा, उसको उतना ही फायदा होगा. यही वजह है कि लोग अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा एडवारटाइज़ करने में पैसे खर्च करते हैं. चाहे टीवी विज्ञापन हों या फिर पोस्टर्स या कुछ और, अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए कंपनियां अलग से बजट तय करके रखती हैं.
अगर किसी को रास्ते चलते पैसे गिरे हुए मिल जाएं, तो कम ही लोग इसे नज़रअंदाज़ कर पाएंगे. एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ लेकिन जैसे ही उसने इसे उठाया, इस पर जो लिखा था, उसे देखकर उसका दिल ही टूट गया. दरअसल ये एक अलग किस्म का विज्ञापन था, जिसके चक्कर में ये शख्स फंस गया लेकिन देखने वालों ने इस आइडिया की जमकर तारीफ की है.
सड़क पर पड़ा था 100 का नोट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक सौ रुपये का नोट मुड़ा हुआ पड़ा है. एक शख्स की नज़र इस पर पड़ती है और वो झट से इसे उठा लिया. उसे लगा कि ये 100 रुपये का नोट ही है, लेकिन जैसे ही उसने इसे पलटा, नोट के दूसरी तरफ एक कैफे का विज्ञापन छपा है. यकीनन इसे कोई भी सौ रुपये का नोट समझ कर उठा लेगा, लेकिन अगले ही पल दूसरी तरफ विज्ञापन देखकर खुद को ठगा भी महसूस करेगा. हालांकि ये विज्ञापन की ज़बरदस्त स्ट्रैटजी है.
लोगों ने जमकर की तारीफ …
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @cafe_mantralay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 9.4 मिलियन यानि 94 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स इसे स्मार्ट एडवरटाइजिंग बता रहे हैं तो कुछ ने कहा कि ये धोखा है.





