होंठों की रंगत बदलने का अच्छा ऑप्शन है लिप ब्लशिंग

कहीं लाइट तो कहीं डार्क या फिर पूरी तरह से ही डार्क लिप्स आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। इसके लिए वैसे तो नियमित तौर पर स्क्रबिंग, मॉयश्चराइजिंग की सलाह दी जाती है, लेकिन जिनके पास इतना करने का वक्त नहीं, उनके लिए लिप ब्लशिंग का ऑप्शन मौजूद है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी लिप ब्लशिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। शादी से पहले कपल्स परमार्नेट लिप कलर करा रहे हैं। जिसके पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने को मिल रहे हैं साथ ही ये बजट में भी है।

क्या है लिप ब्लशिंग?
ये एक तरह से परमानेंट लिप कलर की प्रक्रिया है। जिसमें एक्सपर्ट्स सुई की मदद से लिप्स में कलर भरते हैं। काफी हद तक यह प्रोसीजर टैटू बनवाने जैसे ही होता है। होंठों की रंगत इससे बदल जाती है। लिप्स पहले से ज्यादा गुलाबी, भरे और सॉफ्ट नजर आते हैं। इस प्रक्रिया में ज्यादा दर्द भी नहीं होता।

लिप ब्लशिंग के बाद

  • आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि लिप ब्लशिंग के कम से कम 5 दिन तक किस नहीं कर सकते हैं।
  • शॉवर से नहाते हैं, तो बहुत देर तक चेहरे को पानी के नीचे रखना या चेहरा धोना अवॉयड करें।
  • डाइट में बहुत ज्यादा मसालेदार, नमकीन चीज़ें खाने से बचें।

इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है वरना इससे होंठ सूजन सकते हैं और फफोले भी पड़ सकते हैं। हां, अगर आपको किसी पार्टी, इवेंट में जाना है, तो लाइट कलर का मैट फिनिशिंग लिप कलर लगा सकती हैं। नेचुरल लिप कलर, लिप ब्लशिंग के बाद ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए कोरल, पिंक, पीच जैसे कलर्स चुनें।

जरूरी सावधानियां
परमानेंट लिप कलर से नो डाउट अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं, लेकिन इसके बाद अगर आपने जरूरी एहतिहात नहीं बरता, तो सारी मेहनत बर्बाद हो सकती है। लिप ब्लशिंग के बाद एसपीएफ युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें। जिससे होंठ सॉफ्ट बने रहेंगे। लिप को स्क्रब न करें।

Back to top button