बिहार में हेड टीचर बनने का सुनहरा मौका! 46308 पदों पर आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में हेड टीचर और हेड मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती अधिसूचित की थी। इस बंपर भर्ती में हेड टीचर की 46 हजार से अधिक रिक्तियां अधिसूचित की गईं थी। कार्यक्रम के मुताबिक, इस बंपर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबासाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2024 है।

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें हेड टीचर प्राइमरी स्कूल के लिए कुल 40247 रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उसे किसी स्कूल में 8 साल पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।

हेड मास्टर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पद के लिए आवेदक के पास 12 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है। इस वेकेंसी के माध्यम से कुल 6061 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के लगभग सभी जिलों में भर्तियां होंगी।

ऐसे करें आवेदन
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट की होम पेज पर Apply Online for Head Teacher in Primary, Secondary School के लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
पंजीकरण के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शु्ल्क का भुगतान करें।
आवेदन होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Back to top button