आपकी किस्मत बदल देगा एक ग्लास दूध, जानिए कैसे

ज्योतिष में दूध का बड़ा महत्व बताया गया है। राहू को नियंत्रित रखने का सबसे अच्छा साधन दूध बताया गया है। आप सांप को दूध पिलाएंगे तो राहू की दशा से बाहर रहेंगे।
वहीं आपके साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं तो भी यही उपाय बहुत कारगर होगा। यहां हम आपको ज्योतिष के लिहाज से दूध के ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे।
– ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि यदि आपके या किसी परिजन के साथ बार-बार एक्सिडेंट हो रहे हैं तो हर मंगलवार को करीब 400 ग्राम दूध, जिसमें शक्कर और चावल मिले हों, नदी में बहाना चाहिए।
– यदि आर्थिक मोर्चे पर परेशान हो रहे हैं तो हर रात एक ग्लास दूध सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उसे बबूल के पेड़ पर चढ़ा दें। कहते हैं कि ऐसा करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं।
इसलिए लाल फूलों से करें हनुमानजी की पूजा…
– कुंडली में किसी भी तरह का दोष है तो लगातार सात सोमवार को शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे ग्रह दशा बदल जाएगी।
– हिंदू धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि पीपल के पड़े में सभी देवताओं का निवास होता है। इसलिए दूध में घी और शक्कर मिलाएं और पीपल की जड़ों में चढ़ाएं। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में धन-वैभव आएगा।
– यदि आपकी कुंडली का स्वामी अशुभ है तो दूध में शक्कर, केसर या हल्दी मिलाएं और ऊँ नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए हर शाम को चढ़ाएं। इससे स्वामी की नकारात्मकता कम होगी और मंगल होना शुरू होगा।
– यदि जीवन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और किए जा रहे कार्यों को वांछित फल नहीं मिल रहा है तो घर या किसी जल स्रोत के पास कच्चा दूध रखें।




