चाकलेट देने के बहाने चार साल की बच्ची काे घर से लग गए युवक, फिर किया दुष्कर्म
अमृतसर। दो युवकों ने हवस में इंसानियत को कलंकित कर डाला। जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र के एक गांव में दो युवक चाकलेट दिलाने का बहाना बनाकर एक चार साल की बच्ची को अपने साथ ले गए आैर फिर दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद व उसे घर पर छाेड़ कर भाग गए। वे अक्सर बच्ची को उसके घर से चाकलेट दिलाने ले जाते थे।
पुलिस के अनुसार, जंडियाला गुरु क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार की चार साल की बच्ची को गांव के ही दो युवक अक्सर चाकलेट दिलाने के लिए घर से लग जाते थे। परिजन उसका बच्ची के प्रति स्नेह समझ कर कुछ नहीं कहते थे। लोहड़ी के दिन सभी त्याेहार मनाने में व्यस्त थे अाैर इसी दौरान दोनों युवक फिर बच्च्ाी कोे चाकलेट दिलाने के बहाने घर से ले गए।
पीडि़त परिवार ने बताया कि दोनों आरोपी भी उनके पड़ोस में लोहड़ी मनाने पहुंचे हुए थे। अक्सर आरोपी उनकी बेटी को चाकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाते थे। घटना वाले दिन भी आरोपी उनकी बेटी को चाकलेट दिलाने के बहाने खेत में ले गए और वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
बच्ची की हालत देख परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। एसआइ सिरमजीत कौर ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद जुगराज सिंह और जयदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसआइ सिमरजीत कौर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।





