यूनिफॉर्म पहन स्कूल जाने को तैयार हुआ कुत्ता, पीठ पर लाद लिया बैग!

कुत्ते बेहद प्यारे होते हैं, इस वजह से उनकी दोस्ती भी बहुत खास होती है. आपने अक्सर उन्हें इंसानों के साथ उनके वीडियो देखे होंगे जिसमें वो मस्ती करते नजर आ जाते हैं. उनके मालिक भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मजे से पालते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते को स्कूल ड्रेस पहनाए हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में ये कुत्ता (Dog dress in school uniform video), अपनी छोटी सी दोस्त, यानी एक बच्ची के साथ स्कूल ड्रेस पहन तैयार हो गया है और स्कूल जाने को रेडी दिख रहा है. हमारा दावा है, आपने सोशल मीडिया पर इससे ज्यादा क्यूट वीडियो नहीं देखा होगा.

इंस्टाग्राम अकाउंट @myforeverdoggo पर जानवरों से जुड़े अजब-गजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक कुत्ता स्कूल ड्रेस (Dog wear school uniform carry bag) में, पीठ पर बैग लादे नजर आ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि मां ने बेटी और कुत्ते दोनों को स्कूल की ड्रेस में तैयार कर दिया और कुत्ते को भी स्कूल भेजने के लिए रेडी कर दिया.

कुत्ता चला स्कूल!
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची ने जैसी यूनिफॉर्म पहनी है, ठीक वैसी ही यूनिफॉर्म कुत्ते ने भी पहनी है. इसके अलावा उसकी आईब्रो भी बनी है और माथे पर बिंदी भी बना दी गई है. उसके पीठ पर गुलाबी रंग का बैग भी टांग दिया गया है. कुत्ते के चेहरे से लग रहा है जैसे उसे स्कूल जाने का मन नहीं है. उसके एक्सप्रेशन बहुत कमाल के लग रहे हैं. वो इतना क्यूट लग रहा है कि कुछ कहा नहीं जा सकता. बच्ची भी उसे बहुत प्यार करती नजर आ रही है.

Back to top button