महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ सड़क हदसा, एक दंपति की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से दोपहिया वाहन पर मुंबई से शिरडी जा रहे एक दंपति की मौत हो गई। हालांकि उनकी तीन साल की मासूम बेटी दुर्घटना में बच गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी तालुका में शुक्रवार को हुआ। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी तालुका में शुक्रवार को हुई दुर्घटना में पीड़ित मनोज जोशी (34) और उनकी 30 वर्षीय पत्नी मानसी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक मुंबई के एक उपनगर भांडुप के रहने वाले थे। 

पुलिस के मुताबिक, “दंपति और उनकी बेटी साईंबाबा के दर्शन के लिए शिरडी जा रहे थे। जब वे येवई गांव पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी तीन साल की बेटी चमत्कारिक ढंग से बच गई।” वह सुरक्षित है, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।’ 

उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिवंडी के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Back to top button