आम हो या खास सबका बना सकती है ‘क्लोन’, लॉन्च हुई ये होश उड़ा देने वाली डिवाइस!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में जिस तेजी के साथ काम हो रहा है, उससे लगता है कि आने वाला फ्यूचर इसका ही है. अब एक ऐसी होश उड़ा देने वाली एआई डिवाइस लॉन्च हुई है, जो आम हो या खास सबका डिजिटल क्लोन बना सकती है, जिसमें जिस तरह से इंसानों का चेहरा दिखता है और वह जैसे बातचीत करता है, उसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस का नाम वीहेड जीपीटी (WeHead GPT) है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को इंसानों के जैसा ही चेहरा देता है, जिसमें बिल्कुल इंसानों की तरह भाव झलकते हैं. इस डिवाइस के साथ बातचीत करने पर ऐसा लगता है कि मानो कोई शख्स सामने ही बैठा हो और बात कर रहा हो. बताया गया है कि वीहेड एक टेक्स्ट-आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, जो उसे एक्सप्रेशंस और आवाज देता है.
डिलीवरी को तैयार है ये डिवाइस?
इस महीने की पहली डिलीवरी के लिए डेस्कॉप वीहेड जीपीटी मॉडल पॉपुलर एआई टूल चैट जीपीटी (Chat GPT) के साथ काम कर रहा है. इसमें अल्ट्रा हाई-डेफिनेशन एलईडी स्क्रीन लगी हुई है. यूजर्स कई चेहरों में से अपना पसंदीदा चेहरा चुन सकते हैं, जिससे उन्हें बात करने में अच्छा लगता हो. डिवाइस में दिखने वाला चेहरा इंसानों की तरह ही होंठ हिलाता है. डिवाइस को यूज में आरामदायक बनाने के लिए उसमें एक मोटर से चलने वाली ‘गर्दन’ लगाई गई है.
क्या-क्या कर सकती है ये डिवाइस?
वीहेड को बनाने वाली फर्म ने दावा किया है कि इसके कई उपयोग हैं. यह बच्चों के लिए एआई टीचर की तरह काम कर सकती है. साथ ही दिव्यांग लोगों को के लिए एक सहायक की भूमिका में काम कर सकता है. इसके अलावा ये लोगों के लिए उनकी पसंदीदा खबरें उपलब्ध कराने का भी काम करेगी. कंपनी का ये भी सुक्षाव है कि ये डिवाइस मशहूर हस्तियों और आपके पसंदीदा लोगों के डिजिटल क्लोन बना सकती है. कुल मिलाकर कहें तो इस डिवाइस के दूरगामी परिणाम होंगे.
डिवाइस की कितनी है कीमत?
अगर आप वीहेड जीपीटी डिवाइस को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. अभी लोग इस डिवाइस को $4,962 (4 लाख, 12 हजार, 339 रुपये) में खरीद सकते हैं या $203 (16,869 रुपये) प्रति माह पर किराए पर ले सकते हैं. फर्म का कहना है कि वीहेड जीपीटी तकनीकी उत्साही लोगों और उनके परिवारों के लिए डिजाइन किया गया पहली एआई डिवाइस है, जो लोगों और AI-जेरेटेड लोगों से फेस-टू-फेस बातचीत करने का अद्भुत अनुभव प्रदान करती है.





