सामने आया हैरान कर देने वाला मामला, 14 साल की नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म और फिर….

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक ऐसी घटना हुई जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दे दिया और रेस्टोरेंट पहुंच गई. जब नाबालिग रेस्टोरेंट पहुंची तो उसके हाथ में जो बच्चा था उसका गर्भनाल उस जुड़ा हुआ ही था. रेस्टरेंट में पेरशान दिखने वाली वो नाबालिग लड़की वहां मौजूद किसी ग्राहक को अपना बच्चा थमाकर वहां से फरार हो गई.

रेस्टोरेंट में ग्राहक, एलेज स्कॉट ने डब्ल्यूएबीसी को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ भोजन कर रही थीं जब एक बच्चे के साथ बेहद कम उम्र की लड़की ने उनसे मदद मांगी. स्कॉट ने शिशु के महत्वपूर्ण अंगों की जांच करने की पेशकश की इसके बाद कथित तौर नाबालिग लड़की रेस्टोरेंट छोड़ कर चली गई.
स्कॉट ने कहा कि बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद पुलिस अधिकारी ऑक्सीजन उपकरण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्कॉट के मुताबिक ‘एक बार जब मैंने बच्चे को ऑक्सीजन मास्क लगाया, तो अचानक हमने सबसे खूबसूरत रोना सुना और बच्चा हिलने लगा, उसने अपनी आंखें खोलीं और फिर उसने अपनी आंखें बंद कर लीं लेकिन सबसे प्यारी बात यह थी कि उसे भूख लगी थी. बच्चा ऑक्सीजन मास्क को चूसने की कोशिश कर रहा था इसलिए हमें पता था कि वह ठीक है.वहीं रेस्टोरेंट कर्मचारी एगुइलर के अनुसार, गर्भनाल से जुड़े नवजात को एम्बुलेंस द्वारा जर्सी सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया. जब पुलिस अधिकारियों को किशोरी मिली तो उसने बच्चे को जन्म देने की बात से इनकार कर दिया. उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां वो और बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे.