पठानकोट में आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे धमाका, दो किलोमीटर तक सुनी गई आवाज

पठानकोट के आर्मी स्टेशन से मात्र 30 मीटर की दूरी पर नहर किनारे गुरुवार सुबह धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पठानकोट-सुजानपुर रोड पर बने नए पुल अबरोल नगर सुबह करीब 11:35 बजे हुई।

धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज आसपास के करीब दो किलोमीटर दूर लोगों के घरों तक पहुंची, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी सुमीर सिंह मान भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अलग-अलग पहलूओं से जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही है कि किसी भी तरह का कोई जानी माली नुक्सान नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आसपास लगे घरों और दुकानों के पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए है और आर्मी के उच्च अधिकारियों से तालमेल करके संयुक्त रूप से मामले की जांच करवाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई जानबूझ कर धमाकानुमा वस्तु तो नहीं फेंक कर गया। 2016 में एयरफोर्स स्टेशन के अटैक के बाद अब यह आर्मी बेस के निकट दूसरा धमाका देखने को मिला है।

पुलिस के हाथ लगे कुछ टुकड़े, फारेंसिक टीम जांच के लिए लगाई
घटनास्थल पर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो देखा कि धमाके वाली जगह पर करीब एक फीट गहरा गड्ढा हो चुका था। उसके आसपास पुलिस ने एक वस्तु के टुकड़े भी बरामद किए है। हालांकि पुलिस ने इस बात को गुप्त रखा है और आगे की जांच फारेंसिक विभाग की टीम को सौंप दी गई है जो प्रत्येक पहलू से जांच में जुट चुकी है। धमाके की वजह से आसपास झाड़ियों को भी आग लग गई थी।

गौरतलब है कि उक्त स्थान पर अक्सर दर्जनों फास्ट फूड की रेहड़ियां लगी होती हैं जहां पर अक्सर लोगों की भीड़ भी लगी रहती है। धमाके के बाद रेहड़ी वाले लोग मौके से भाग खड़े हुए।

मौके पर उपस्थित दीपक, रोहित ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि वह सभी घबरा गए। नहर में दूसरी तरफ कुछ बच्चे भी नहा रहे थे। देखने पर ऐसा महसूस होता है कि शायद उक्त स्थान पर पहले से कोई विस्फोटक सामग्री पड़ी हुई थी जो झाड़ियां में हल्की सी आग लगने से धमाके के रूप में बदल गई।

बच्चे और बड़े नहर किनारे करते है सुबह शाम सैर
जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर रोजाना सुबह-शाम बड़े और बच्चे सैर करने के लिए आते जाते है। जहां तक कि दोपहर के समय भी कछ लोग नहर किनारे लगी सीमेंट की कुर्सियों पर बैठे दिखाई देते है। ऐसे में अगर कोई धमाके वाली जगह के निकट होता तो जानी माली नुक्सान होना संभव था। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की है।

एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि अबरोल नगर नहरी पुल के नीचे हुए ब्लास्ट का मुख्य कारण कांच की बीयर बोतल का फटना था। जिससे कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुबह जैसे ही ब्लास्ट होने की बात उन तक पहुंची तो तत्काल पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया। पुलिस पार्टी ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया तो पता चला कि वहां पहले ही ही डंप किये गए कूड़े के ढेर पर कोई बोतल नुमा वस्तु ही फटी थी, जिससे ब्लास्ट होने की आवाज आई थी।

Back to top button