#राजस्थान: 3 फीट 2 इंच की लड़की बनी दुल्हन, 3 साल पहले शुरू हुई थी ये love story

नागौर(राजस्थान).मंगलवार को देवउठनी एकादशी पर यहां एक अनोखी शादी हुई। 3 फीट की लड़की की शादी चार फीट से लड़के के साथ हो गई। लड़का इश्योरेंस कंपनी में तो लड़की बैंक में कैशियर है। दोनों की प्रेम कहानी करीब तीन साल पहले जोधपुर से शुरू हुई थी।#राजस्थान: 3 फीट 2 इंच की लड़की बनी दुल्हन, 3 साल पहले शुरू हुई थी ये love story

– राजस्थान के नागौर शहर के विजयवल्लभ चौराहे के पास रहने वाले ओंकारसिंह भाटी की पोती आकांक्षा भाटी की लंबाई केवल 38 इंच (3 फीट 2 इंच) है।

– आकांक्षा वर्तमान में नीमकाथाना कस्बे में राजस्थान ग्रामीण बैंक में कैशियर है। मंगलवार शाम को उनके घर पर और माली समाज भवन में धूमधाम से सभी विवाह की रस्में संपन्न हुई।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सरकार का बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मात्र 200 रुपए में बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

– आकांक्षा की शादी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के जहाजा गांव के नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महेश कुमार सैनी के साथ हुई। महेश की लंबाई 50 इंच( 4 फीट 2 इंच) है।

– आकांक्षा बताती हैं कि पढ़ाई के दौरान महेश कुमार को उन्होंने जोधपुर में 3 साल पहले देखा था। इसके बाद बैंक में नौकरी लगने के बाद दोनों की फिर मुलाकात हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद परिजनों ने भी इस रिश्ते पर सहमति दी अप्रैल में दोनों की सगाई की।

परिजनों ने बढ़ाया आगे

– आकांक्षा को जीवन में आगे बढ़ाने में उसके परिजनों का पूरा सहयोग रहा। ओंकार सिंह उसकी पढ़ाई के लिए कई शहरों में उसके साथ रहे। गुजरात, जयपुर जोधपुर में उसे प्रतियोगी परीक्षाएं भी दिलाने लेकर गए।

Back to top button