सिर पर रखी बियर की बोतल, फिर किया डांस, आंटी जी बन गईं बॉबी देओल!

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की एक फिल्म आई थी, नाम था ‘एनिमल’. फिल्म में बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आए थे. उनके बारे में सबसे ज्यादा लोगों ने ‘जमाल कुडू’ गाने पर उनका डांस पसंद किया था, जिसमें वो सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस कर रहे थे. इसके बाद तो ये डांस ट्रेंड बन गया और सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने ऐसा करते हुए वीडियो पोस्ट किया था. पर उन तमाम वीडियोज से अलग, एक और वीडियो वायरल होर हा है, जिसमें कोई युवा नहीं, बल्कि एक अधेड़ उम्र की आंटी जी, बॉबी देओल (Elderly woman dance on Bobby Deol Jamal Kudu Song) के उसी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने भी सिर पर बियर की बोतल रखी है.

इंस्टाग्राम यूजर सिद्धेश बोबाड़ी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला, ‘एनिमल’ फिल्म के गाने पर डांस कर रही है. उनके सिर पर बियर की बोतल (Woman dance with beer bottle on head video) रखी है और उन्होंने साड़ी पहनी है. उन्हें देखकर लग रहा है कि वो 50 साल से ज्यादा ही उम्र की हैं. पर वो मन से बेहद यंग लग रही हैं. उनको देखकर लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं और उनको रिकॉर्ड करते हुए भी दिख रहे हैं.

महिला ने सिर पर बियर की बोतल रखकर डांस किया
सिद्धेश ने वीडियो के साथ लिखा- आई आजी, किंगफिशर के साथ! आई मतलब होता है मां और आजी मतलब दादी या नानी, तो इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो में दिख रही महिला शख्स की दादी या नानी हैं. वो बिना किसी संकोच या शर्म के मजेदार अंदाज से डांस कर रही हैं. सिर पर उन्होंने बियर की बोतल को बड़े ही आसानी से बैलेंस किया हुआ है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 54 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- आजी को देखकर लोग शॉक में लग रहे हैं. एक ने कहा कि अगर ऐसी आजी हों तो वो अपने दोस्तों को छोड़कर उन्हीं के साथ पार्टी करने जाए. एक ने कहा कि आजी ने तो बॉबी देओल को भी डांस में मात दे दी.

Back to top button