अकाली दल का बड़ा ऐलान: कल से राज्‍यभर में करेगा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहली सितंबर से कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने और राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ के पुतले फूंकने का ऐलान किया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगडऩे की पूरी जि़म्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में वीरवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक में सभी विधायक, हलका इंचार्ज व ऑब्जर्वर मौजूद थे। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस के साथ गर्मख्याली व आप नेता शामिल हैैं, सभी मिलकर अकाली दल को बदनाम करने और पंथ को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैैं। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि 9 सितंबर को पोल खोल रैली जाखड़ का अहंकार तोड़ देगी। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस गर्मख्याली जत्थेदारों व आप नेता सुखपाल खैहरा के साथ प्रदेश की शांति को भंग करने की साजिश कर रही है। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

ये थे बैठक में शामिल

बैठक में सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, बीबी उपिंदरजीत कौर, निर्मल सिंह काहलों, सेवा सिंह सेखवां, गुलज़ार सिंह रणीके, बीबी जगीर कौर, हीरा सिंह गाबडिय़ा, सोहण सिंह ठंडल, मनजिंदर सिंह सिसा आदि शामलि थे।

जाखड़ के घर अबोहर में 9 को पोल खोल रैली

शिअद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के गृह क्षेत्र अबोहर में 9 सितंबर को पोल खोल रैली करने की घोषणा की है। कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में अकाली दल ने ऐलान किया कि सिख विरोधी दंगों के आरोपी और गुटका साहिब हाथ में लेकर कसम खाने वाले कांग्रेसी नेताओं की गीदड़भभकी को पार्टी कबूल करती है।

बैठक में कहा गया कि पार्टी ऐलान करती है कि इन गीदड़भभकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता हरचरन सिंह बैैंस ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि शिअद के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल के बारे में की गई कांग्रेसियों की घटिया टिप्पणी अकाली दल पर हमला है। कांग्रेस भाड़े के लोगों के द्वारा अकाली दल के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करवा रही है जिसका जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button