मुंबई: रेलवे ट्रैक पर मिला 20 साल की लड़की का शव..!

मुंबई के परेल और करी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक 20 साल की लड़की का शव मिला है। शव की पहचान इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की बेटी पल्लवी विकमसे के रूप में हुई है।
पल्लवी साउथ मुंबई की एक लॉ फर्म में इंटर्नशिप कर रही थी। वो 4 अक्तूबर को लॉ फर्म से वापस लौटते हुए लापता हो गई थी। देर रात तक पल्लवी के घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को इस बात की सुचना दी।

सस्ता होगा रेलवे टिकट, यह बड़ा कदम उठाने की तैयारी में मोदी सरकार

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आखिरी बार पल्लवी को सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हुए देखा गया था। उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी। शव की जानकारी किसी अनजान शख्स ने फोन पर स्टेशन मास्टर को दी थी। पुलिस उस अनजान काल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर और सिर पर चोट के कई निशान हैं।

दादर जीआरपी ने इस मामले में फिलहाल दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी समाधान पवार ने बताया कि हमें ट्रैक पर एक युवती की लाश की जानकारी शाम लगभग 7:30 बजे मिली। अगले दिन उसके परिजनों ने शव की पहचान पल्लवी के रूप में की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पल्लवी, नीलेश विकमसे की सबसे छोटी बेटी है। पुलिस के मुताबिक पल्लवी को आखिरी बार सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर 4 अक्तूबर को लगभग शाम 6 बजे के आसपास देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button