उत्तराखंड में घास काट रही महिलाओं के सामने आया 12 फीट लंबा सांप

रानीखेत, अल्‍मोड़ा: कोसी घाटी में उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के किनारे गोवा पाइथन की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। आनन फानन में नैनीताल जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने पाइथन को पकड़ने में सफलता पाई।

अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित दोपांखी क्षेत्र में उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के किनारे घास काटने जा रही महिलाओं ने करीब 12 फीट लंबाई का सांप देखा। सूचना आसपास स्थित घरों को दी गई। लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। इस पर नैना रेंज के  फॉरेस्टर दुर्गा सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और सांप पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट निमिष दानू के अनुसार गोवा पाइथन की प्रजाति का यह सांप करीब दस से बारह फीट लंबाई का है।

Back to top button