जयपुर रेल मंडल में 1859 पद खाली, छुट्टी तक नहीं मिल पाती रेलकर्मियों को

जयपुर। पिछले दिनों हुई रेल दुर्घटनाओं के बाद रेल मंत्री ने संरक्षा ट्रेन परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की बात कही थी, लेकिन, अभी इस पर पुख्ता तौर पर अमल शुरू नहीं हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में ही विभिन्न विभागों के 1859 पद रिक्त हैं। इनमें सिविल, मैकेनिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम आदि विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। जानिए और इस बारे में ….जयपुर रेल मंडल में 1859 पद खाली, छुट्टी तक नहीं मिल पाती रेलकर्मियों को

– कर्मचारियों के पद रिक्त होने के कारण सेवारत कर्मचारियों को अधिक काम करना पड़ता है। उन पर काम का बोझ होता है। कई बार तो हालात यहां तक पहुंच जाते हैं कि कर्मचारियों को छुट्टी, रेस्ट तक नहीं मिल पाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे में जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर मंडल हैं। जयपुर मंडल में स्वीकृत पदों की तुलना में कई विभागों में पद रिक्त हैं। सबसे अधिक इंजीनियरिंग विभाग के 720 पद रिक्त हैं।

ये भी पढ़े: अंडरगार्मेंट के साथ ऐसा क्या करता था पति, पत्नी ने परेशान आके ले लिया तलाक़

एक नजर

– 6896 कर्मचारी काम कर रहे जयपुर मंडल में
– 8755 कुल पद स्वीकृत हैं जयपुर रेल मंडल में

ये है स्थिति : पद/ स्वीकृत/ कार्यरत/ रिक्त
सिविल इंजीनियरिंग/ 3372/ 2652/ 720
मैकेनिकल 2143/ 1548/ 441
ट्रैफिक 1906/ 1545/ 361
सिग्नल 534/ 429/ 69
इलेक्ट्रिकल 800/ 710/ 90

ये भी पढ़ें: यहां सड़क की जगह पानी पर चलते हैं लोग, जमीन के अंदर गड़ा मिला था ये शहर

खाली पदों का मामला रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा

– उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर सहित चारों मंडल में रिक्त पदों का मामला तत्कालीन जीएम अनिल सिंघल व वर्तमान जीएम टीपी सिंह ने रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा है। अभी कार्यरत कर्मचारियों को काम का अधिक बोझ उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों को रेस्ट तक प्रॉपर नहीं मिल पा रहा है जिससे कर्मचारी तनाव में हैं। -रमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष, यूपीआरएमएस

Back to top button