16 साल की लड़की को हुआ 20 साल लड़के से प्यार, फिर इस हालत में मिले

बहादुरगढ़। एक दिन पहले बहादुरगढ़ के डाबौदा कलां गांव से गायब हुए एक युवक व किशोरी सोमवार रात 2 बजे खेतों में बेहोश मिले। दोनों ने जहर खाया हुआ था। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे थे, जहर खाकर खुद किया घर फोन….
16 साल की लड़की को हुआ 20 साल लड़के से प्यार, फिर इस हालत में मिले
 
– गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग के चलते 30 जुलाई को गांव का 20 वर्षीय युवक मोहित एक 16 वर्षीय लड़की भाग गए थे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ नाबालिग को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवा दिया था। 
– सोमवार रात 12 बजे दोनों ने घर फोन करके कहा कि हमने जहर खा लिया है। वे गांव के ही नजदीक खेतों में पड़े हैं। 
– रात में दोनों के परिजन खेतों में तलाश करने पहुंचे लगभग 2 बजे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। 
– जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए
– पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
Back to top button