गुजरात के स्पेशल भरवां टमाटर का स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे रेस्टोरेंट का खाना

गुजरात के खाने का जिक्र हो तो हमें खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद याद आता है क्योंकि यही इस राज्य के व्यंजनों की खास पहचान है। अगर आप हर रोज एक जैसी सब्जी और दाल खाकर बोर हो गए हैं तो गुजरात की स्पेशल भरवां टमाटर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

गुजरात की स्पेशल भरवां टमाटर रेसिपी
हल्की सी मिठास लिए एकदम मसालेदार ग्रेवी वाली टमाटर की यह सब्जी एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा। आइये जानते रेसिपी:

सामग्री
5-6 मीडियम साइज टमाटर

2-3 मीडियम साइज उबले आलू

1 शिमला मिर्च (बारीक कटी)

1/2 कप पनीर

2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू

1 चम्मच कटा लहसुन (ऑप्शनल)

1 चुटकी हींग

1/2 चम्मच हल्दी

1/2 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च

1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला

2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया

1/2 चम्मच चीनी

2 बड़े चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

ग्रेवी के लिए सामग्री
1 बड़ी बारीक katiप्याज

8-10 काजू

2-3 लहसुन की कलियां

1/2 चम्मच जीरा

1/2 चम्मच कसूरी मेथी

जरूरत अनुसार पानी

स्वादानुसार नमक

विधि
भरवां टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को ऊपर से थोड़ा काटें और स्टफिंग में लिए अंदर का भाग निकाल लें।

इस स्टेप में पैन में तेल गर्म करके हींग, लहसुन, शिमला मिर्च, काजू डालें और उन्हें भून लें।

अब टमाटर से निकले गूदे को भी इसमें मिलाएं।

इसके बाद ऊपर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।

थोड़ा सा पानी डालकर मसाले को थोड़ी देर पकने देना है।

आखिर में उबले हुए आलू मैश करके डालें और उसे अच्छे से मिलाएं।

मसाला तैयार होने के बाद पनीर, चीनी, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है।

आपकी स्टफिंग तैयार है उसे बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो उसे टमाटर के अंदर भरें।

अब एक पैन में तेल डालकर उसमें टमाटर को कम से कम 4-5 मिनट तक पकाना है।

ग्रेवी तैयार करने की विधि
टमाटर निकालकर उसी पैन में दोबारा एक चम्मच तेल डालें।

फिर जीरा, हींग और लहसुन भी डालना है।

इसके बाद प्याज और काजू का पेस्ट डालकर उसे भून लें।

अगर स्टफिंग बच गई है तो उसे भी ग्रेवी में मिलाएं।

हल्दी, लाल मिर्च, नमक के साथ जरूरत अनुसार पानी डालें और मिश्रण को पकने दें।

इस आखिरी स्टेप में ऊपर से मसूरी मेथी और धनिया डालकर सर्व करें।

आपके गुजराती स्पेशल भरवां टमाटर तैयार हैं।

Back to top button