Urmila Matondkar ने एक्स पति ने किया दूसरी शादी का रिसेप्शन, टूटा ‘रंगीला’ गर्ल का दिल

उर्मिला मातोंडकर वैसे तो अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बीते दिन उर्मिला के एक्स हसबैंड ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी पत्नी निदा पर प्यार लुटाया था।
मोहसिन अख्तर के लिखे कैप्शन को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तो उन्हें ताना मारा ही था, लेकिन अब उर्मिला मातोंडकर भी एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लो उर्मिला के एक्स हसबैंड से जोड़ रहे हैं।
उर्मिला के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान
एक्स हसबैंड मोहसिन के पोस्ट के बीच उर्मिला मातोंडकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मुझे महंगी चीजें बहुत पसंद हैं, जो प्यार, ईमानदारी और समय है।”
‘रंगीला एक्ट्रेस का यह रिएक्शन तब आया, जब बीते दिन मोहसिन ने अपनी दूसरी पत्नी निदा भट्ट पर प्यार लुटाते हुए कैप्शन में लिखा था, ” आप मेरे लिए सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनी, बल्कि मेरा घर, मेरी शांति और मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा हो।”
मोहसिन ने आगे लिखा, “मैं अल्लाह को धन्यवाद देता हूं कि वह मेरी जिंदगी में तुम्हें लाया। मेरा तुमसे ये वादा है कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, हर पल इस पल का जश्न मनाऊंगा और जिंदगी के इस सफर में हमेशा तुमसे प्यार करूंगा। हम दोनों साथ में मिलकर एक खूबसूरत जीवन बनाएंगे।
10 साल छोटे बिजनेसमैन से उर्मिला मातोंडकर ने की थी शादी
आपको बता दें कि मोहसिन अख्तर और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की पहली मुलाकात साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में हुई थी और यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भी हुई। दोनों ने दो साल की डेटिंग के बाद 2016 में गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया। मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे थे।
असली झटका तो फैंस को तब लगा जब साल 2024 में उर्मिला और मोहसिन के तलाक की खबरें सामने आईं। दोनों ने अपनी तरफ से तलाक की वजह का कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन रेडिट पर एक यूजर ने ये दावा किया कि मोहसिन और उनके परिवार ने एक्ट्रेस पर अपना बिजनेस करने के लिए प्रॉपर्टी बेचने का दबाव डाल रहे थे। हालांकि, इन दावों में सच्चाई है या नहीं इस पर कभी भी एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।





