एक झपकी और खत्म हो गई जिंदगी! फतेहाबाद में ट्रक से भिड़ी क्रेटा…

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिसार से सिरसा जिले के गांव खारिया जा रहे क्रेटा गाड़ी चालक सत्यप्रकाश को रास्ते में अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से फतेहाबाद से हिसार की ओर जा रहे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, ओर उस की बहन इंदु भी गंभीर रूप से घायल हो गई,  मृतक अपनी बहन इंदु के साथ हिसार से अपने गांव खारिया लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Back to top button