बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने घोषित किया एआईबीई-21 का परिणाम

कोर्ट में वकालत के सर्टिफिकेट के लिए होने वाली परीक्षा आल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) में 65.92 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीबाई) ने एआईबीआइ- 21 का परिणाम घोषित कर दिया है।

सात जून 2026 को देश के 60 शहरों के 292 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए थे। एआईबीई राष्ट्रीय स्तर की प्रमाणन परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद ही कानून के स्नातकों को भारत की अदालतों में वकालत करने के लिए प्रैक्टिस सर्टिफिकेट दिया जाता है।

एआईबीई का आयोजन आल इंडिया बार एग्जामिनेशन मानिटरिंग कमिटी की देखरेख और मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी प्रमुख सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस हिमा कोहली हैं।

यह परीक्षा पास करने के लिए योग्यता अंक (कट-आफ) सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 तय किए गए थे, लेकिन परिणाम जारी करने से पहले बार काउंसिल की मानिटरिंग कमेटी ने समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से कट-आफ में तीन अंकों की कमी करने का फैसला लिया।

Back to top button