हरियाणवी लोकगीत शैली में बना था 10 साल पुराना गाना

गांव-देहात के गानों और संगीत को हमेशा से भारतीय सिनेमा में वरीयता दी जाती है। जिसके आधार पर कई ऐसे लोकगीत रहे हैं, जिन्होंने काफी लोकप्रिता हासिल की है। भोजपुरी और राजस्थानी लोकगीतों के बारे तो खूब बातें की जाती हैं। लेकिन हरियाणाणी लोकगीत (Haryanavi Folk Song) और संगीत की भी धूम सिनेमा जगत में खूब देखने को मिलती है।

इस आधार पर आज हम आपको बॉलीवुड के 10 साल पुराने एक ऐसे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हरियाणा की लोकगीत शैली रागिनी का इस्तेमाल किया गया था और वह गाना काफी बड़ा हिट रहा था।

हरियाणा की रागिनी से बना गाना
लोकगीतों को हिंदी सिनेमा में पर काफी गहरा प्रभाव रहा है। सालों से क्षेत्रीय संस्कृति से नाता रखने वाले गीतों को फिल्मों में खूब यूज किया गया है। हरियाणा की बोली-भाषा, पहनावा और गानों को हिंदी फिल्मों में कई मौके पर देखने को मिला है।

कई फिल्में तो ऐसी ही रही हैं, जिनमें हरियाणा की माटी के लालों की कहानी दर्शायी गई है। ऐसा ही कुछ नाजारा साल 2016 में आई आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल (Dangal) में देखने को मिली था।

इस फिल्म का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसके नाम था- धाकड़… (Dhakaad) ये गाना हरियाणा की लोकगीत शैली रागिनी को मद्दनेजर रखते हुए तैयार किया गया था। धाकड़ गीत को मशहूर रैपर और गायक रफ्तार ने गाया था। पूरे गाने में आपको हरियाणवी भाषा और लोकगीत की लय आसानी से सुनने को मिल जाएगी।

दंगल फिल्म का ये गाना मूलरूप से हरियाणा की जाट छोरियों को जहन में रखकर तैयार किया गया था, जिसका अंदाजा धाकड़ का वीडियो देखने पर आसानी से लग जाएगा। इस गीत के संगीतकार प्रीतम रहे और गीतकार की जिम्मेदार अमिताभ भट्टाचार्य ने निभाई थी।

आमिर ने भी गाया था ये गाना
फिल्म दंगल हिंदी सिनेमा की एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इस फिल्म का धाकड़ गाना काफी हिट रहा था। रफ्तार के अलावा धाकड़ का एक वर्जन सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपनी आवाज में गाया था, जो मूवी के अंत में मौजूद रहा।

Back to top button