केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे उत्तराखंड के दो IAS, इनके नाम की हो रही चर्चा

उत्तराखंड के दो आईएएस जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। केंद्र से इनके लिए बुलावा आ गया है। दोनों अफसरों ने हाल ही में जिलों में सेवाएं दी हैं। इनमें से एक नैनीताल की पूर्व डीएम वंदना और दूसरे देहरादून के पूर्व डीएम सविन बंसल हैं।

सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सचिव स्तर के सविन बंसल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। उन्हें तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति मिली है।

दूसरी तरफ आईएएस वंदना भी जल्द प्रतिनियुक्ति पर जा सकतीं हैं। उन्हें भी केंद्र में कोई अहम तैनाती मिल सकती है। दो आईएएस के जाने, एक आईएएस के लौटने के बाद अब कुछ अफसरों के विभागों में बदलाव हो सकता है।

Back to top button