बीआरओ फंड के दुरुपयोग मामले में 26 स्थानों पर सीबीआई ने ली तलाशी

 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े चार आपराधिक मामलों के सिलसिले में सीबीआई ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 जगहों पर तलाशी ली है।

इन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तलाशी के दौरान कई दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच जारी है।

ये मामले केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में प्रोजेक्ट विजयक और योजक के तहत मज़दूरों की तैनाती और फर्जी मज़दूरों के नाम पर किए गए भुगतान में हुई अनियमितताओं से जुड़े हैं। बीआरओ के टेक्निकल बोर्ड ऑफ आफिसर्स की आंतरिक जांच के आधार पर रक्षा

मंत्रालय की आपराधिक शिकायतों पर इस मामले में चार प्राथमिकी दर्ज की गईं।यह अपराध सरकारी फंड के गलत इस्तेमाल, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साज़िश आपराधिक कदाचार व रिश्वतखोरी से जुड़ा है।

Back to top button