विदर्भ में एक साल के भीतर हुई 20 हजार पेड़ों की अवैध कटाई

मुंबई. विदर्भ स्थित पांच वनक्षेत्रों में अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक सागवान के 20365 पेड़ों की कटाई की गई। पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में इस दौरान 9645 मामले दर्ज किए गए। विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी। शिवसेना के डॉ. संजय रायमुलकर के सवाल के जवाब में मंत्री मुनगंटीवार ने बताया कि मामले में पांच वनरक्षकों समेत नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें अधिकारी भी शामिल हैं। नागपुर में प्रसव के दौरान हुई 175 माताओं की मौत…
विदर्भ में एक साल के भीतर हुई 20 हजार पेड़ों की अवैध कटाई
नागपुर महानगर पालिका क्षेत्र में प्रसव के दौरान अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक 175 माताओं की मौत हुई है। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 163 और निजी अस्पतालों में 12 महिलाओं की जान गई। विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार, असलम शेख आदि सदस्यों ने नागपुर और विदर्भ में प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत का मामला उठाया था। जवाब में मंत्री सावंत ने बताया कि इस साल जनवरी से मई महीने तक नागपुर परिमंडल क्षेत्र में प्रसव के दौरान कुल 49 महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से नागपुर में 2, चंद्रपुर में 9, भंडारा में 12, गोंदिया में 7, वर्धा में 11, गडचिरोली में 8 महिलाओं की मौत शामिल है।
 
लड़कियों की जन्मदर में 8% की कमी
साल 2015 के मुकाबले साल 2016 में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की जन्मदर में आठ फीसदी की कमी आई है। साल 2015 में एक हजार लड़कों पर 907 लड़कियों का जन्म हुआ था लेकिन अगले साल यह आंकड़ा घटकर 899 हो गया है। विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के राधाकृष्ण विखेपाटील, विजय वडेट्टीवार, अमीन पटेल आदि सदस्यों ने लड़कियों की जन्मदर में आ रही कमी से जुड़ा सवाल पूछा था जवाब में मंत्री सावंत ने बताया कि सरकार ने स्थिति में सुधार के लिए सोनोग्राफी केंद्रों पर नजर रखने, शिकायत के लिए टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करने जैसे कई कदम उठाए हैं।
 
राज्यभर में 3795 अवैध नर्सिंग होम
राज्य में 3795 नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहे हैं। विशेष दस्ते की जांच में यह बात सामने आई। सभी अवैध नर्सिंग होम को नोटिस देने के अलावा 15 फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने यह जानकारी दी। डॉक्टर सावंत ने बताया कि इस साल 15 मार्च से 28 अप्रैल तक अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button