नौ जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे केसी वेणुगोपाल

वेणुगोपाल दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि वेणुगोपाल दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके इसके बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे।
शाम चार बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों व छह बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को सुबह दस बजे पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे और दोपहर तीन बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।





