पहले दिन Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक्शन फिल्मों में ज्यादा दम-खम दिखा रही हैं। पहले हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन, फिर जिगरा और अब एक्शन थ्रिलर ऐल्फा (Alpha)। हार्ट ऑफ स्टोन तो सीधे ओटीटी पर आई, लेकिन जिगरा में एक्ट्रेस का एक्शन देखने दर्शक थिएटर नहीं पहुंचे।

जिगरा के बाद आलिया भट्ट पहली बार स्पाई एजेंट बनकर ऐल्फा से धमाल मचाने बड़े पर्दे पर लौटी हैं। पहले दिन आलिया की स्पाई एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं, चलिए आपको ऐल्फा के प्रीडक्शन कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

पहले दिन कितनी होगी कमाई?
रिलीज के महज 2 दिन पहले ही ऐल्फा की एडवांस बुकिंग (Alpha Advance Booking) की टिकट विंडो खुली। मात्र 2 घंटे में ही फिल्म की एडवांस में टिकटें बिक गईं और कमाई करोड़ों में पहुंच गई। दूसरे दिन भी एडवांस कलेक्शन धांसू रहा। अब दो दिन को मिलाकर फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जिगरा से ज्यादा कमा सकती है।

ऐल्फा की एडवांस कमाई
1 जुलाई को शुरू हुई ऐल्फा की एडवांस बुकिंग में अब तक 89786 की टिकटें बिक चुकी हैं। 8 हजार से ऊपर मिले शोज में फिल्म ने हजारों की टिकट्स बिकीं और कमाई भी अच्छी रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की पूरे देश में 2D, डॉल्बी सिने और ICE को मिलाकर 89786 के करीब की टिकटें बिक चुकी हैं।

इस लिहाज से फिल्म ने देश भर में पहले ही 3.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म का बिजनेस 5.39 करोड़ रुपये हो गया है। बात करें पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी की तो उम्मीद है कि ऐल्फा 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच खाता खोल सकती है।

आलिया भट्ट की पिछली फिल्मों का कलेक्शन
2024 में रिलीज हुई आलिया की एक्शन थ्रिलर जिगरा ने करीब 4.55 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था, जबकि 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट डे कलेक्शन 11 करोड़ के करीब था। अब देखना होगा कि आलिया की ऐल्फा, वेलकम टू द जंगल को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार कर पाती है।

Back to top button