ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, चेयरमैन को भेजा ई-मेल

बेंगलुरु में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल आया है।

पुलिस और बम स्क्वाड हेडक्वार्टर में जांच-पड़ताल कर रहे हैं। धमकी भरा मेल आने के बाद ही तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

ISRO को बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। अलर्ट मिलने के बाद ही पुलिस की टीमें ISRO हेडक्वार्टर पहुंचीं। साथ ही बम स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची।

बम स्क्वाड टीम ने ISRO हेडक्वार्टर के परिसर की ठीक तरह से तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक चीज नहीं मिली है।

ई-मेल भेजने वाले का पता लगा रही पुलिस
ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने और मकसद का पता करने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह ई-मेल देश के बाहर से भेजा गया था।

बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिलने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल, दिल्ली के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए थे, जिससे उन स्कूलों में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा जांच की गई थी। दिल्ली के इन स्कूलों में DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।

Back to top button