आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल का समीकरण बिगाड़ा

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने 2 दिन में 2 बड़े उलटफेर किए हैं। शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए मैच में मेंस टीम ने भारत को टी20 इंटरनेशनल में पहली बार मात दी। इसके बाद आज, शनिवार को विमंस टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में आयरलैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। विमंस टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की यह पहली जीत है। इससे पहले टीम विश्व कप में 21 मैच हार चुकी थी।
वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ीं
इस हार के बाद वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल की रहा कठिन हो गई है। ग्रुप बी से इंग्लैंड विमंस टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग है। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मैच अभी खेला जा रहा है।
वेस्टइंडीज ने बनाए 128 रन
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए। 129 रन के टारगेट को आयरलैंड महिला टीम ने 11 गेंद पहले ही चेज कर लिया। ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
खराब शुरुआत रही
वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में टीम को झटका लगा। कियाना जोसेफ 8 रन बनाकर कैच आउट हुईं। तीसरे ओवर में शेमेन कैंपबेल ने अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान हेली मैथ्यूज ने 22 रन बनाए। स्टेफनी टेलर ने 16, डियांड्रा डॉटिन ने 21 और चिनेल हेनरी ने 27* रन बनाए। एमी मैगुायर और कारा मरे ने 2-2 विकेट चटकाए।
ओर्ला ने बनाए 63 रन
129 रन के टारगेट को आयरलैंड ने आसानी से चेज कर लिया। कप्तान गैबी लुईस (9) सस्ते में आउट हो गईं। इसके बाद ओर्ला प्रेंडरगास्ट और एमी हंटर के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी हुई। यहीं से आयलैंड की जीत तय हो गई। एमी ने 32 गेंदों का सामना किया और 28 रन बनाए। ओर्ला ने 44 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। रेबेका स्टोकेल 16 रन बनाकर नाबाद रहीं।





