200 रुपये से कम में Jio, Airtel और Vi का महामुकाबला

Vodafone Idea, Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां भारत में 200 रुपये से कम की कीमत में कई तरह के प्लान्स ऑफर करती हैं। हालांकि असली सवाल ये है कि इनमें से सबसे बेस्ट कौन सा है। यहां हम आपके लिए Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसे मेजर टेलीकॉम प्रोवाइडर्स द्वारा 200 रुपये से कम में ऑफर किए जाने वाले बेस्ट प्लान्स की एक कंप्रेहेंसिव कंपैरिजन लेकर आए हैं।

Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये के अंदर सबसे बेस्ट रीचार्ज प्लान

200 रुपये के बजट में हर ऑपरेटर के पास कई प्लान्स उपलब्ध हैं। इंटरनेट डेटा, फ्री कॉलिंग और एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन पर फोकस करते हुए, हमने यहां तीनों टेलीकॉम प्रोवाइडर्स द्वारा ऑफर किए जाने वाले बेस्ट प्लान्स को कंपेयर किया है।

इस बजट में तीनों ही ऑपरेटर्स के पास अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट डेटा वाला एक-एक सिंगल प्लान सामने आता है। आइए इन ऑपरेटर्स के प्लान्स पर एक नजर डालते हैं।

Jio का प्लान:

Jio 198 रुपये की कीमत वाला एक सिंगल प्लान ऑफर करता है, जहां आपको डेली 2GB डेटा के साथ Unlimited 5G, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS मिलते हैं। ये ऑफर 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें JioTV और JioAICloud का एक्स्ट्रा एक्सेस भी मिलता है।

Vi का प्लान:

Vodafone Idea (Vi) की बात करें, तो ये टेलीकॉम दिग्गज 199 रुपये की कीमत में अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा वाला एक प्लान ऑफर करता है।

इस प्लान में इंटरनेट डेटा को लेकर एक बंदिश है, जहां आपको पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 2GB डेटा और कुल 300 SMS मिलते हैं। लेकिन, इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एक्स्ट्रा बेनिफिट के तौर पर इसमें Vi Movies और TV का एक्सेस दिया जाता है।

Airtel का प्लान:

Bharti Airtel के पास भी 199 रुपये का एक सिंगल प्लान है, जहां 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 2GB डेटा मिलता है। यूजर्स डेली 100 SMS की लिमिट के साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स का आनंद ले सकते हैं।

एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन के मामले में, Airtel अपने यूजर्स को Adobe Express प्रीमियम के साथ फ्री HelloTunes एक्सेस और Airtel Xstream Play दे रहा है, जहां आप SonyLiv, Amazon MX Player, Chana Jor और Runn TV जैसे OTTs पर फ्री कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट : 200 रुपये के अंदर कौन सा प्लान है बेस्ट?

200 रुपये से कम में सबसे बेस्ट प्लान की बात करें, तो ये पूरी तरह से आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आप ऐसे यूजर हैं जिसे बहुत ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और आप लंबे समय तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो Bharti Airtel का प्लान Vodafone Idea और Jio के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है।

Vodafone Idea और Bharti Airtel के प्लान्स में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों ही टोटल 2GB डेटा ऑफर करते हैं। हालांकि, एयरटेल SMS लिमिट के मामले में आगे निकल जाता है, जहां आपको हर दिन 100 SMS (यानी महीने के टोटल 3,000 SMS) मिलते हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 300 SMS पर ही सिमट जाता है।

एयरटेल एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन के मामले में भी बाजी मार लेता है, जहां आपको Adobe Express प्रीमियम, फ्री HelloTunes और Airtel Xstream Play का सपोर्ट मिल जाता है।

दूसरी तरफ, जो यूज़र्स इंटरनेट का हैवी इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें 14 दिनों के बाद दोबारा रीचार्ज कराने में कोई दिक्कत नहीं है, उनके लिए Jio सबसे सही चॉइस है। यहां आपको डेली 2GB डेटा के साथ Truly Unlimited 5G कनेक्टिविटी, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की एकमात्र कमी इसका जल्दी खत्म होना है, क्योंकि ये सिर्फ 14 दिनों में एक्सपायर हो जाता है।

Back to top button