boAt Airdopes ProClip भारत में लॉन्च

boAt ने Airdopes ProClip लॉन्च किया है, जो भारतीय लिसनिंग कंडीशन्स के लिए डिजाइन किया गया एक ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं। कंपनी का कहना है कि प्रीमियम प्राइसिंग और लोकल कंज्यूमर की जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट्स की कमी के कारण भारत में ओपन-ईयर ऑडियो का चलन सीमित है और उनके इस लेटेस्ट प्रोडक्ट का मकसद इस केटेगरी को ज्यादा अफोर्डेबल बनाना है।
boAt Airdopes ProClip की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में boAt Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है। ये व्हाइट, ग्रे और वाइन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं और इन्हें boAt की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे मेजर रिटेल प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।
boAt Airdopes ProClip के फीचर्स
boAt का कहना है कि Airdopes ProClip को भारत के रोजमर्रा के माहौल के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये ईयरबड्स सिक्योर फिट, एनवायरनमेंटल अवेयरनेस और प्राइवेट ऑडियो परफॉर्मेंस के साथ ओपन-ईयर डिजाइन के फायदे लेकर आते हैं।
कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स में एक फेदर-लाइट ‘Cloud Fit’ डिजाइन और सिक्योर लूप स्ट्रक्चर दिया गया है जो शानदार ग्रिप देता है। ये वर्कआउट या भागदौड़ के दौरान भी दिनभर पहनने का कम्फर्ट देता है। ये इसे उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट बनाता है जो वर्कआउट, ट्रैवलिंग और डेली एक्टिविटीज के बीच मूव करते हैं। इसके अलावा, ईयरबड्स ‘Sonic Seal’ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं ताकि कम से कम ऑडियो लीक हो। साथ ही इसमें बेहतर सेफ्टी के लिए ‘Ambient Sound Awareness’ भी दी गई है, जो आस-पास की आवाजें सुनाने के साथ-साथ आपकी लिसनिंग प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखती है।
इन ईयरफोन्स को ‘Make in India’ इनिशिएटिव के तहत boAt लाइफस्टाइल और Dixon Technologies के जॉइंट वेंचर Califonix में नोएडा में बनाया गया है।
boAt Airdopes ProClip के क्विक स्पेक्स
डिजाइन: मेटैलिक क्लिप-ऑन ओपन-ईयर (OWS) डिजाइन
ऑडियो टेक्नोलॉजी: एयर कंडक्शन टेक्नोलॉजी
वजन: 4.6g पर ईयरबड
ड्राइवर्स: 12mm डायनामिक ड्राइवर्स
बैटरी: टोटल 52 घंटे तक का प्लेबैक
ब्लूटूथ: ब्लूटूथ v6.0
कॉलिंग: AI-पावर्ड एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC)
प्राइवेसी: साउंड लीकेज कम करने के लिए प्राइवेट मोड
कनेक्टिविटी: मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी
एप सपोर्ट: boAt Hearables एप
एप फीचर्स: बैटरी स्टेटस, पेयरिंग स्टेटस, साउंड सेटिंग्स, टच कंट्रोल कस्टमाइज़ेशन, डिवाइस डायग्नोस्टिक्स
माइक्रोफोन: हां
कलर्स: वेलवेट वाइन, सिल्क ग्रे, साटन व्हाइट
वारंटी: 1 साल





