चाइनीज मोबाइल से सिक्योरिटी को बड़ा खतरा, बिक्री से पहले जांच करेगी सरकार!

चीन में बने प्रोडक्ट्स खास कर स्मार्टफोन्स और फीचरफोन को लेकर सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि चीनी प्रोडक्ट्स की भारत में बिक्री से पहले उसकी जांच की जा सकती है.

चाइनीज मोबाइल से सिक्योरिटी को बड़ा खतरा, बिक्री से पहले जांच करेगी सरकार!

चीन में बने प्रोडक्ट्स को साइबर सिक्योरिटी के रडार पर रखा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक टेलीकॉम मंत्रालय इस पॉलिसी पर काम कर रही है.

चीन में बने मोबाइल फोन में बग की टेस्टिंग खास तौर पर की जाएगी. खबर है कि चीन में बने फोन की बिक्री बिना सिक्योरिटी स्टांप के नहीं होगी. सिक्योरिटी स्टांप के लिए मोबाइल फोन को बग्स चेकिंग और साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग फेस से गुजरना होगा.

चाइनजीज प्रोडक्ट्स की जांच के लिए सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डेवलप करने को लेकर सरकार आईटी कंपनियों से बातचीत कर रही है.

Back to top button