मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने किए श्री सिद्धबली धाम के दर्शन

कोटद्वार: अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा ( एआईएटीएफ) के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने शुक्रवार को कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया। और देशवासियों की कुशलता और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद बिट्टा ने श्री सिद्धबली मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से भेंट की।

मंदिर समिति ने मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। बताया गया कि बिट्टा कोटद्वार में बी.सी. खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को आतंकवाद विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उन पर अतीत में कई जानलेवा हमले हुए, जिनमें 1993 का दिल्ली बम धमाका भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। वर्तमान में वह शहीद सैनिकों और आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों की सहायता के कार्यों में सक्रिय हैं।

Back to top button