श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के 600 रनों की विशाल पारी में बने ये बड़े रिकार्ड्स

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी है. पहली पारी में भारत ने शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा की शानदार पारियों की बदौलत 600 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

 

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के 600 रनों की विशाल पारी में बने ये बड़े रिकार्ड्सश्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के 600 रनों की विशाल पारी में बने ये बड़े रिकार्ड्स

आइए एक नजर डालते हैं उन रिकार्ड्स पर जो भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में 600 रन बनाकर अपने नाम किए हैं.

11वीं बार विदेशी धरती पर बनाया 600 +स्कोर

भारत ने 11वीं बार विदेशी धरती पर 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. जिसमें से उसने 3-3 बार पाकिस्तान और इंग्लैंड में, 2-2 बार श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया, वहीं 1 बार बांग्लादेश में 600 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया है. जिसमें में से 4 भारत ने जीते हैं और 6 मैच ड्रा रहे हैं.

600 के स्कोर पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड

भारत टेस्ट मैचों में 600 रन पर दो बार ऑल आउट होने वाला पहला देश बन गया है. इससे पहले भारत 2004 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 600 रन पर ऑल आउट हुआ था. भारत ने वह मैच जीता था. भारत के अलावा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही टेस्ट क्रिकेट में 600 पर ऑल आउट हुआ है, ऑस्ट्रेलिया 1925 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 600 रन पर ऑल आउट हुआ था. संयोग से वह मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता था.

कप्तान के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने के रिकॉर्ड

श्रीलंका के नियमित कप्तान दिनेश चांडीमल की गैर मौजूदगी में लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ गॉल टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं. हेराथ ने कप्तान के तौर पर इस मैच में 159 रन लुटाए हैं. जिसके बाद वो कप्तान रहते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. कप्तान के तौर पर एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन देने के मामले में जिंबाब्वे के ग्रैम क्रीमर पहले नंबर पर हैं, वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी हैं.

कप्तान के तौर पर टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज

187 ग्रैम क्रीमर बनाम न्यूजीलैंड, बुलावायो, 2016

 178 डेनियल विटोरी बनाम भारत, नागपुर, 2010

 159 रंगना हेराथ बनाम भारत, गॉल, 2017

 एक साल में सबसे ज्यादा 600+ रन बनाने का रिकॉर्ड

अगर बात करें एक साल में सबसे ज्यादा 600+ स्कोर बनाने की तो, टीम इंडिया इकलौती ऐसी टीम है जिसने एक साल में 5 बार 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. भारत ने दिसंबर 2016 से अब तक 5 बार टेस्ट मैचों में 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक बनाया है. दिसंबर 2016 से अब तक कुल 6 बार टेस्ट क्रिकेट में 600+ स्कोर बन चुके हैं. जिनमें से 5 बार भारत ने बनाए हैं.

Back to top button