Netflix पर आते ही छाई 6 एपिसोड की Mystery Thriller

ओटीटी पर एक हालिया मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज खूब ट्रेंड कर रही है। सीरीज का पहला सीजन ओटीटी पर सुपरहिट रहा था और अब दूसरे सीजन ने भी धमाल मचा दिया है।
सीरीज की एक कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज चार दिन पहले ही ऑनलाइन स्ट्रीम होना शुरू हुई है और आते ही इसने टॉप सीरीज को पछाड़कर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
ओटीटी पर मिस्ट्री थ्रिलर का धमाका
यह सीरीज है वेंस्डे (Wednesday) की ‘एनिड’ उर्फ एम्मा मायर्स (Emma Myers) की ‘अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2’ (A Good Girl’s Guide to Murder Season 2)। पहला सीजन 2024 में आया था जिसे काफी पसंद किया गया था। यह ओटीटी की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक बन गई थी।
ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई सीरीज
अब दो साल बाद ‘अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2’ आया है जिसमें पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए नया सस्पेंस और थ्रिल जोड़ा गया है। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी 6 एपिसोड्स हैं। सीरीज में एम्मा मायर्स, जैन इकबाल, आशा बैंक्स, हेनरी एश्टन, कार्ला वुडकोक जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
क्या है ‘अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2’ की कहानी?
सीरीज की कहानी एक शांत इंग्लिश टाउन में एक 17 साल की लड़की की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। दूसरा सीजन पांच साल आगे बढ़ता है और पिप फिट्ज (एम्मा मायर्स) इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग जाती है। अपने वायरल ट्रू-क्राइम पॉडकास्ट के बाद जासूसी छोड़ने की कसम खाने के बावजूद, पिप असली हत्यारे को खोजने के लिए खतरनाक मुश्किलों का सामना करती है।
यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 मई से स्ट्रीम हो रही है। सीरीज चार दिनों में ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गई है। इसे क्रिटिक्स की तरफ से अच्छी-खासी रेटिंग मिली है।





