पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने Dhurandhar 2 की कहानी को बताया सच

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धूम मचा दी। इसके बाद 19 मार्च को इसका सीक्वल आया और इसने भी सफलता का वहीं परचम लहराया। फिल्म की कहानी कराची के लयारी इलाके की वास्तविक घटनाओं और आपराधिक गिरोह से प्रेरित है।

इसमें पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को दर्शाया गया है। एक तरफ जहां कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। कई आलोचकों ने इस पर राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

आरिफ ने किया धुरंधर को सपोर्ट

अब धुरंधर फिल्म के पक्षपातपूर्ण दावों के बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ आजाकिया ने इसका समर्थन किया है। आरिफ ने कराची के लयारी इलाके के चित्रण का समर्थन करते हुए कहा है कि कहानी वास्तविकता के काफी करीब है।

कराची के मेयर रह चुके हैं आरिफ

टॉक जर्नलिज्म 2026 का एक वीडियो एएनआई ने शेयर किया है। आरिफ ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा, “मैं कराची के एक कस्बे का मेयर था, धुरंधर फिल्म के बनने के समय ही मैं निर्वाचित हुआ था। मेरा जन्म और पालन-पोषण लयारी में हुआ है, इसलिए मुझे पता है कि फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है वह सच है।”

उन्होंने आगे कहा,”मेरा जन्म कराची में हुआ था, लेकिन मेरे माता-पिता का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं।”

कितना था धुरंधर 2 का कलेक्शन?

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। यह फिल्म भारत में 4 जून को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर OTT पर रिलीज होने वाली है।

Back to top button