डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाकर पंड्या ने टीम इंडिया को पहुंचाया 600 पार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रन बना लिए हैं. इस मैच में अब तक टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा रहा जिन्होंने श्रीलंका ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली है.डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाकर पंड्या ने

टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन ने 190, चेतेश्वर पुजारा ने 153 और अजिंक्य रहाणे ने 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अपने डेब्यू मैच में हार्दिक पंड्या ने 54 रनों की जोरदार पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 600 रन के पार पहुंचाया. श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने 6 विकेट झटके.

भारत के विकेट्स

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 7.3 ओवर में अभिनव मुकुंद (12) के रूप में उसका पहला विकेट गिरा. नुवान प्रदीप की गेंद पर निरोशन डिकवेला ने उनका कैच लिया. उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 27 रन था.

दूसरा विकेट शिखर धवन (190) का रहा. जो 54.1 ओवर में नुवान प्रदीप की बॉल पर डिकवेला को कैच दे बैठे. शिखर धवन के आउट होने के बाद टीम के स्कोर में 6 रन और जुड़े थे कि तीसरा विकेट भी गिर गया. चाय के बाद 56.4 ओवर में कप्तान विराट कोहली (3) को नुवान प्रदीप की बॉल पर डिकवेला ने कैच कर लिया.

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद अपने निजी स्कोर में महज 7 रन ही जोड़ कर पुजारा नुवान प्रदीप का शिकार बने. प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर डिकवेला ने उनका कैच लपक लिया. पुजारा 153 रन बनाकर आउट हुए. 3 ओवर बाद ही अजिंक्य रहाणे भी चलते बने. रहाणे लाहिरू कुमारा की गेंद पर करुणारत्ने को अपना कैच दे बैठे. रहाणे 57 रन बनाकर आउट हुए.

ऋद्धिमान साहा (16) के रूप में भारत को छठा झटका लगा. वे 114.1 ओवर में रंगना हेराथ की बॉल पर दिलरुवान परेरा को कैच दे बैठे. अगले ही ओवर में आर. अश्विन (47) भी आउट हो गए. 115.1 ओवर में नुवान प्रदीप की बॉल पर डिकवेला ने उनका कैच ले लिया. अश्विन ने 60 बॉल की इनिंग में 7 चौके भी लगाए.

लंच के बाद आठवां विकेट 517 के स्कोर पर गिरा. जब 121.2 ओवर में नुवान प्रदीप की बॉल पर रवींद्र जडेजा (15) बोल्ड हो गए.

पुजारा ने बनाए 153 रन

चेतेश्वर पुजारा ने मैच में शानदार बैटिंग करते हुए टेस्ट करियर की 12वीं सेन्चुरी लगाई. वे 153 रन बनाकर आउट हुए.अपनी इनिंग में उन्होंने 13 चौके लगाए. पहले दिन उन्होंने 144* रन बनाए थे, दूसरे दिन वे अपने स्कोर में केवल 9 रन ही जोड़ सके.श्रीलंका के खिलाफ ये उनके करियर की दूसरी सेन्चुरी रही. उन्होंने अपने 100 रन 173 बॉल पर पूरे किए थे. इससे पहले उन्होंने 50 रन 80 बॉल पर पूरे किए थे.

टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने बनाया तीसरा बड़ा स्कोर

भारत ने गॉल टेस्ट के पहले दिन 399 रन बनाकर श्रीलंका के खिलाफ एक ही दिन में अपना तीसरा बड़ा स्कोर बनाया है. इसके अलावा भारत ने टेस्ट मैच के पहले दिन तीनों ही अपने बड़े स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं.

417/2 विरुद्ध श्रीलंका, कानपुर, 2009-10

399/3 विरुद्ध श्रीलंका, गॉल, 2017*

385/6 विरुद्ध श्रीलंका, अहमदाबाद, 2009-10

पहले दिन बरसा गब्बर का बल्ला

शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है. धवन ने अपने 100 रन केवल 110 बॉल पर पूरे किए. श्रीलंका के खिलाफ ये उनकी दूसरी सेन्चुरी रही. इत्तेफाक की बाद ये है कि शिखर धवन का पिछला टेस्ट शतक दो साल पहले गॉल में ही श्रीलंका के खिलाफ आया था. इस दौरान धवन के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला था.

शतक के बाद धवन और भी आक्रामक हो गए. धवन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 168 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेली. जिसमें उन्होंने 31 चौके लगाए. इस मैच से पहले तक उनका बेस्ट स्कोर 187 रन था.

 

Back to top button