पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म सम्मान मिलने पर इमोशनल हुईं Esha Deol

बीते सोमवार को राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसकी शुरुआत हिंदी सिनेमा के ही-मैन यानी दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र के साथ हुई। इस बार के पद्म पुरस्कार को दौरान धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

धर्मेंद्र की जगह उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी इस अवॉर्ड को रिसीव करने पहुंचीं और भावुक होती नजर आईं। अब इस मामले पर धर्मेंद्र और हेमा की बड़ी बेटी एशा देओल का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है।

पिता को याद कर इमोशनल हुईं एशा
अपने पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलने पर एशा देओल इमोशनल होती हुईं नजर आई हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपने फादर को याद किया है। इस मामले को लेकर एशा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र के पद्म पुरस्कार लेने पहुंची हेमा मालिनी की तस्वीरें मौजूद हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में एशा देओल ने लिखा है- गर्व का एक पल, भावनाओं से भरा एक पल। हमारी कितनी गहरी चाहत थी कि आज वह यहां मौजूद होते। सफेद शर्ट और नीले सूट में, हमेशा की तरह बेहद हैंडसम दिखते। ठीक उस छोटे बच्चे की तरह उत्साहित, जो कोई प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने जा रहा हो। बीते कल, जब मेरी मां ने हमारे परिवार का प्रतिनिधित्व करते हुए वह पुरस्कार ग्रहण किया।

हम सब भाई-बहनों में सबसे छोटी अहाना ने हम 6 बच्चों की ओर से अपने पिता के सम्मान में आंसू बहाए और तालियां बजाईं। वह इंसान, जिससे हम बेहद प्यार करते हैं। जिसे हम अपने दिल में संजोकर रखते हैं। जिसकी कमी हमें हर पल खलती है और जिसे हम गर्व से ‘पापा’ कहकर पुकारते हैं। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

पिता के करीब थीं एशा
जिस तरह से धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता के बेहद करीब थे। ठीक उसी प्रकार एशा देओल भी धर्मेंद्र के काफी क्लोज थीं। उनके निधन के बाद अब सोशल मीडिया पर आए दिन एशा अपने पिता को याद करती रहती हैं और एक न एक भावुक करने वाला पोस्ट शेयर करती हैं।

Back to top button