सिर्फ 13,999 रुपये में Oppo का नया फोन लॉन्च

ओप्पो ने भारत में अपना नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Oppo A6c के नाम से पेश किया है। यह स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की बजट ‘A’ सीरीज फोन है जिसमें दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं।

साथ ही फोन दो कलर ऑप्शन में भी आता है। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…

Oppo A6c की भारत में कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो भारत में Oppo A6c के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज है उसकी कीमत 16,999 रुपये है। डिवाइस अभी भारत में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन Feather White और Stone Brown कलर में आता है।

Oppo A6c के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। कंपनी का दावा है कि इस फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिल रहा है।

फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ ही इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलेरोमीटर भी मिल रहा है।

Oppo A6c के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में f/2.2 अपर्चर मिल रहा है जो 81-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा है।

डिवाइस से आप 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Back to top button