24 साल पहले रिलीज फिल्म ने मचाया था बवाल , एक्ट्रेस को धोखा देकर जोड़े थे अश्लील सीन

 बॉलीवुड में कई बार एक्टर्स की परमिशन के बिना ही निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म को हिट करवाने के लिए कई ऐसे सीन उसमें डाल देते हैं, जो काफी विवाद खड़ा कर देते हैं। 24 साल पहले साल 2002 में एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसको लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई। फिल्म का कंटेंट बोल्ड था, लेकिन उससे ज्यादा बवाल एक्ट्रेस के सीन से छेड़छाड़ की वजह से हुआ था, जिसके कारण फिल्म की हीरोइन ने कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाया था।

2002 में सुपरस्टार एक्ट्रेस ने की थी बोल्ड फिल्म

जिस फिल्म के बारे में हम अपने इस लेख में जिक्र कर रहे है, वह साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ है। मूवी में मनीषा कोईराला(Manisha Koirala) मुख्य भूमिका में थी और फिल्म के निर्देशन की कमान शशि लाल नायर ने संभाली थी। मूवी की कहानी एक 26 साल की औरत की होती है, जिसे पड़ोस में रहने वाला एक 15 साल का लड़का पसंद करने लगता है और उसके साथ संबंध बनाना चाहता है और प्यार करना चाहता है।

2002 के रोमांटिक दौर के बीच इस तरह के अलग सब्जेक्ट वाली फिल्में बहुत ही कम बनती थी। उस समय पर मनीषा कोईराला ने ‘एक छोटी सी लव स्टोरी में’ काम किया। शायद उन्हें उस समय यह बात नहीं पता था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे डरावना सपना बन जाएगा।

मेकर्स ने धोखा देकर फिल्म में जोड़े अश्लील सीन
यूट्यूब चैनल बॉलीवुड ठिकाना के मुताबिक, जब मनीषा लव स्टोरी फिल्म कर रही थीं, उस दौरान उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ था। जब एक्ट्रेस को कहानी सुनाई गई थी, तो निर्देशक ने यह कहा था कि फिल्म में लिमिटेड बोल्ड सीन्स होंगे। हालांकि, फाइनल कट में डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के बहुत ज्यादा बोल्ड सीन्स शूट किए। मूवी में कुछ सीन्स ऐसे थे, जिसमें एक्ट्रेस को कपड़े तक उतारने थे, लेकिन मनीषा ने वह करने से साफ इनकार कर दिया था।

हालांकि, मनीषा के साथ डायरेक्टर ने धोखा किया और उनकी बॉडी डबल को हायर करके उसके साथ डेढ़ दिन तक बोल्ड सीन्स और सेमी न्यूड सीन्स की शूटिंग करवाई। मनीषा की जानकारी के बिना ही निर्देशक ने उन अश्लील सीन्स को फिल्म में जोड़ दिया। जब मनीषा ने यह फिल्म देखी तो उनके होश पूरी तरह से उड़ गए।

मनीषा कोईराला ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
कई सालों तक ए लिस्टर के तौर पर काम करने वाली मनीषा ने इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कोर्ट ने दरख्वास्त की कि निर्देशक मूवी से उनके बहुत ज्यादा बोल्ड सीन जो उनके बॉडी डबल के साथ शूट हुए हैं, उसे हटा दें। कोर्ट में यह मामला लंबा खिंचने और साथ ही फिल्म के रिलीज होने के डर से मनीषा कोईराला सीधा बाला साहब ठाकरे के पास गईं और उन्होंने मदद मांगी। जिसके बाद बाला साहब ठाकरे ने एक्ट्रेस को ये आश्वासन दिया कि फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी।

हालांकि, जब तक ये बात बाला साहब ठाकरे के पास पहुंची, तब तक फिल्म के 97 प्रिंट बाहर आ चुके थे और कई जगहों पर मूवी रिलीज कर दी गई थी। वहीं शशिलाल नायर ने भी मूवी को लेकर कोर्ट के सामने ऐसी सफाई पेश कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने मूवी पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने सीधा कोर्ट के सामने पूरा ठीकरा फोड़ा था और यह साफ किया था कि बॉडी डबल के साथ यह सीन शूट होंगे, ये बात एक्ट्रेस को साफ-साफ पता थी।

उन्होंने कहा था कि मनीषा कोईराला उस वक्त बहुत मोटी हो गई थी, जिसकी वजह से वह बोल्ड सीन नहीं करना चाहती थीं और उन्होंने ही यह परमिशन दी थी। कोर्ट में फिल्म से जुड़ी अन्य टीम ने भी यह साफ किया कि फिल्म में कोई भी भद्दे सीन्स नहीं डाले गए हैं।

‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ साल 2002 में रिलीज हुई और कमर्शियली सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में मनीषा कोईराला के अपोजिट नजर आने वाला युवा एक्टर कोई और नहीं, बल्कि आदित्य सील थे। इन दोनों के अलावा रणवीर शौरी ने भी मूवी में अहम भूमिका निभाई थी।

Back to top button