एआई पर ट्रंप ने रोके नए आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से जुड़े नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर टाल दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि आदेश के कुछ प्रविधान उन्हें पसंद नहीं आए और इससे अमेरिका की एआई क्षेत्र में बढ़त प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने कहा, “हम चीन समेत सभी देशों से आगे हैं और मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जो हमारी बढ़त को कम करे।”प्रस्तावित आदेश के तहत एआइ कंपनियों के लिए नए माडल सार्वजनिक करने से पहले सरकार के साथ स्वैच्छिक समन्वय की रूपरेखा बनाई जानी थी।
AI मॉडल
इसके अलावा सरकार और महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे बैं¨कग व अस्पतालों की साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए उन्नत एआइ माडल के इस्तेमाल का प्रस्ताव था। उद्योग जगत को आशंका है कि इससे नए एआइ माडल के विकास और लांच की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।





