घर पर बनाए शेजवान राइस

एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : चाइनीज़, इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 – 2
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 162
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
- 2 कप राइस
-
- 5 कप पानी
-
- 1/4 कप, पत्तागोभी कटी हुई
-
- 1 बड़ी प्याज, कटी हुई
-
- 2 बड़ा चम्मच फ्रेंच बींस, कटी हुई
-
- 2 बड़ा चम्मच गाजर, बारीक कटी हुई
-
- 2 बड़ा चम्मच हरी प्याज/स्प्रिंग अनियन
-
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
-
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी लहसुन
-
- 1/2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
-
- 4 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस
-
- 1/2 छोटा चम्मच वाइट पेपर पाउडर
-
- 1 छोटा चम्मच विनेगर
-
- चुटकीभर खाने वाला पीला कलर
-
- 2 बड़ा चम्मच तेल
-
- स्वादानुसार नमक
विधि
– सबसे पहले चावल में 2-3 कप पानी मिलाकर 20-30 मिनट तक भिगोकर रख दें.
– अक एक पैन में 5 कप पानी और थोड़ा सा नमक मिलाएं, फिर इसमें भिगोए हुए चावल डालकर 90 प्रतिशत तक उबालकर पका लें.
– जब चावल उबल जाए तो इसका पानी निकाल कर इसे आधे घंटे के लिए फैलाकर रख दें.
– एक नॉन स्टिक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मीडियम आंच पर रखें.
– जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर चलाते हुए भूनें.
– 1 मिनट तक तेज आंच पर भूनने के बाद इसमें लहसुन, अदरक, गाजर, पत्तागोभी, स्वादानुसार नमक, वाइट पेपर पाउडर डालकर 3-4 मिनट तक तेज आंच पर भूनें.
– अब इसमें शेजवान सॉस और बाकी बचे मसाले मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें.
– इसके बाद इसमें हरी प्याज, चावल, विनेगर और फूड कलर मिलाएं. इसे तेज आंच पर चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें.
– अगर चावल सूखा लगे तो इसमें एक आधा चम्मच तेल डाल दें.
– इंडो चाइनीज शेजवान राइस रेडी है. शेजवान सॉस के साथ सर्व करें.





