4 हजार करोड़ी Ramayana की रिलीज से पहले अयोध्या में Ranbir Kapoor ने खरीदी जमीन

रणबीर कपूर को ‘श्रीराम’ के रूप में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। बीते महीने ही निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ से एक्टर का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया था, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था।

अब सिनेमाघरों में यह माइथोलॉजिकल फिल्म रिलीज हो, उससे पहले रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) ने एक और बड़ा काम किया है। उन्होंने ‘श्रीराम’ की पवित्र जन्मभूमि ‘अयोध्या’ में एक महंगी जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

रणबीर ने कितने करोड़ में खरीदी अयोध्या में जमीन?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, रणबीर कपूर ने ‘अयोध्या’ में जो जमीन खरीदी है वह 2, 134 स्क्वायर फुट है, जो सरयू नदी के किनार स्थित 75 एकड़ प्रोजेक्ट का हिस्सा है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने यह जमीन 3 करोड़ 31 लाख रुपए में खरीदी है। इस डेवेलपमेंट के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा,

“मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस इस पुकार का जवाब दिया है। अयोध्या हमारे इतिहास की गहराई में समाया हुआ है और हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह जमीन मेरे लिए एक ऐसा माध्यम बनी है, जिससे मैं ये सुनिश्चित कर सकता हूं कि यह मेरे जरिए मेरे परिवार के लिए एक विरासत है।”

रणबीर कपूर से पहले अमिताभ ने भी खरीदी थी जमीन
यह पहली बार नहीं है, जब किसी बॉलीवुड सुपरस्टार्स के टूरिज्म का हब बन चुके ‘अयोध्या’ में जमीन खरीदी है, इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अलग-अलग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है, जिनकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’?
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म का सेकंड पार्ट 2027 में आएगा। नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में खुद यह कन्फर्म किया था कि माइथोलॉजिकल फिल्म के दोनों पार्ट्स 4 हजार करोड़ में बने हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल (Sunny Deol), लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Back to top button