10,400 mAh बैटरी और 13.2-इंच डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने MatePad Pro Max के नाम से पेश किया है। यह नया फ्लैगशिप टैबलेट पतले डिजाइन और प्रोडक्टिविटी फीचर्स से लैस है। खास बात ये है कि इस टैबलेट की मोटाई सिर्फ 4.7 mm है और इसका वजन भी 499g है, जो इसे Huawei के अब तक के सबसे पतले बड़ी-स्क्रीन वाले टैबलेट में से एक बना देता है।

इतना ही नहीं इस टैबलेट में आपको 13.2-इंच का फ्लेक्सिबल OLED PaperMatte डिस्प्ले मिल रहा है। टैबलेट में 10,400 mAh की बड़ी बैटरी और PC-स्टाइल WPS Office टूल्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। एक्सेसरीज की बात करें तो टैबलेट के साथ Glide Keyboard और M-Pencil Pro का सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए टैबलेट के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…

Huawei MatePad Pro Max की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Huawei MatePad Pro Max की कीमत कथित तौर पर EUR 1,399 यानी लगभग 1,57,100 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको टैबलेट का 12GB+256GB PaperMatte Edition मिलता है। टैबलेट के साथ Space Grey कलर का एक फोलियो कवर भी मिल रहा है।

अगर आप टैबलेट को Glide Keyboard के साथ लेते हैं तो इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,499 यानी लगभग 1,68,300 रुपये तक जाती है, जबकि 12GB+512 GB वेरिएंट वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत EUR 1,649 यानी लगभग 1,85,100 रुपये है।

Huawei MatePad Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस टैबलेट में 13.2-इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस का पैनल 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर कर रहा है।

हालांकि Huawei ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि MatePad Pro Max में कौन-सा प्रोसेसर मिल रहा है। टैबलेट को आप 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज में खरीद सकते हैं। टैबलेट में HarmonyOS 4.3 देखने को मिल रहा है।

Huawei MatePad Pro Max के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Huawei MatePad Pro Max में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। ये कैमरा f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है। टैबलेट में सामने की तरफ f/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इतना ही नहीं टैबलेट में 6 स्पीकर मिल रहे हैं, जिन्हें Huawei Sound के साथ ट्यून किया गया है।

Huawei MatePad Pro Max के कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी की बात करें तो टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB 3.1 के साथ USB Type-C, OTG और NearLink भी मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा टैबलेट में 10,400 mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Back to top button