प्यार में प्राइवेट डिटेक्टिव बन गई लड़की, ऑनलाइन ढूंढ निकाली लड़के की प्रेमिका

प्यार में लोग अजीब-अजीब काम कर डालते हैं. कभी-कभी यह प्यार उन्हें इतना स्मार्ट बना देता है कि उन्हें देखकर प्रोफेशनल डिटेक्टिव भी शरमा जाए. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही कहानी वायरल हो रही है जिसने युवाओं को जोरदार तरीके से प्रभावित किया है. एक लड़की ने अपने एकतरफा प्यार के लिए पूरी जासूसी कर डाली और लड़के की असली प्रेमिका का पता लगा लिया.

वीडियो @zahavibes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसमें लड़की बताती है कि कैसे वह एक लड़के से बेहद प्यार करती थी. दोनों अच्छे दोस्त भी थे, लेकिन लड़की को बार-बार शक होता था कि कहीं उसकी कोई और गर्लफ्रेंड तो नहीं है. जब शक मजबूत हुआ तो उसने फैसला किया कि खुद ही सच जान लेगी. लड़की ने इंस्टाग्राम पर लड़के को स्टॉक किया और आखिरकार उसकी प्रेमिका का पता लगा ही लिया.

ऑनलाइन डिटेक्टिव
पोस्ट में लड़की ने बताया, “मैंने सोचा अगर मैं सच में उससे प्यार करती हूं तो मुझे सब कुछ पता होना चाहिए.” इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर डिटेक्टिव मोड ऑन कर दिया. उसने लड़के के फॉलोअर्स, फॉलोइंग, पुरानी स्टोरीज, म्यूचुअल फ्रेंड्स, लाइक्स, कमेंट्स और टैग्स सब कुछ खंगाल डाला. कुछ स्मार्ट सर्च टेक्नीक और क्रॉस चेकिंग के बाद उसने एक लड़की का अकाउंट ढूंढ लिया जिसके साथ लड़का सीक्रेटली रिलेशनशिप में था. वीडियो में लड़की स्टेप बाय स्टेप बताती है कि उसने कैसे क्लूज जोड़े और आखिरकार पूरी “कुंडली” निकाल ली. लड़के की प्रेमिका की फोटोज, उनके साथ घूमने की लोकेशन, डेट्स और यहां तक कि प्राइवेट मैसेजेस के संकेत भी उसने ढूंढ लिए. पूरा वीडियो देखने वाले दर्शक हैरान रह गए.

लोगों ने जताई हैरानी
एक यूजर ने कमेंट किया, “ये तो रियल लाइफ सीआईडी है!” दूसरे ने लिखा, “प्यार में इतनी मेहनत देखकर डर लगता है.” यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लड़कियां कह रही है कि प्यार में अंधा नहीं होना चाहिए, सब कुछ चेक करना चाहिए. वहीं कुछ लोग इसे unhealthy stalking मान रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए. लड़की ने वीडियो में आगे बताया कि जब उसे पक्का सबूत मिल गया तो उसने लड़के से कन्फ्रंट करने की बजाय खुद को संभाल लिया. एक तरफा प्यार में पागल होने से पहले ही उसने सच्चाई जान ली और मामले को आगे बढ़ने से बचा लिया.

Back to top button